दुर्ग

लोधी अफसर-कर्म का राष्ट्रीय अधिवेशन
14-Jun-2026 10:17 PM
 लोधी अफसर-कर्म का राष्ट्रीय अधिवेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता दुर्ग, 14 जून। नवें अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन दुर्ग में संपन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से अधिकारी कर्मचारी सामाजिक पदाधिकारी व प्रतिभावान बच्चों की उपस्थिति रही। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अतिथियों ने भगवान लोधेश्वर, अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के चलचित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। स्वागत भाषण में आलोक द्वारा प्रदेश में हो रहे गतिविधियों की जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में आलोक छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित समारोह एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम में सहभागिता कर समाज के वरिष्ठ जन पदाधिकारी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। शिक्षा सामाजिक जागरूकता एवं प्रतिभा सम्मान के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में आलोक द्वारा किए जा रहे प्रयास की  सराहना की। आलोक के मुख्य संचालक एवं मुख्य मार्गदर्शक लोकेश लिल्हारे जीएसटी कमिश्नर भोपाल द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन एवं कैरियर मोटिवेशन संवाद तथा आलोक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत लाल दमाहे का संबोधन हुआ। सभागार में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी राष्ट्रीय लोधी लोधा लोध महासभा के सचिव मूलचंद लोधी, महामंत्री तरला दमाहे, सदस्य अंजू सिंह राजपूत, बेमेतरा लोधी समाज जिला अध्यक्ष गोविंद पटेल उपस्थित थे। आलोक के वरिष्ठ पदाधिकारी गण दिगपाल सिंह, दिलीप नारायण, चंद्र सिंह पटेल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष एसके गिरिया  कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिभावान बच्चों का सम्मान हुआ। नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। भिलाई दुर्ग लोधी समाज के प्रमुख अधिवक्ता उत्तम चंदेल अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सामाजिक संगठन को बनाए रखना व शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के संयोजक जतन दमाहे राष्ट्रीय महासचिव व पूरन वर्मा द्वारा व्यवस्था का संचालन किया गया। मंच संचालन दीपा वर्मा, नरेश कुमार पटेल, दुर्गा सुलाखे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला संयोजक रुक्मणी वर्मा, तुलसी वर्मा, लोकेश कुमार, राम किशोर बघेल, रामसेवक लोधी, आलोक प्रमोटर रमेश कुमार पटेल, खोमान पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी, पदाधिकारी  और उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट