दुर्ग

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
14-Jun-2026 4:28 PM
अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 14 जून। थाना उतई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ प्रभावी कदम उठाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है।
उतई के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि 12 जून को सूचना प्राप्त हुई कि मुक्तिधाम रोड पतोरा क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
इसके बाद संदेही युवक को पकड़ उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.4 बल्क लीटर पाई गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उतई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यवीर खुटियारे (38 वर्ष) निवासी गोडपेंडरी थाना उतई दुर्ग के रूप में हुई है।


अन्य पोस्ट