दुर्ग

केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में संडे ऑन साइकिल का आयोजन
09-Jun-2026 4:06 PM
केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई  में संडे ऑन साइकिल का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 9 जून। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में  फिट इंडिया अभियान के तत्वावधान में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज में फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली तथा साइकिलिंग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा नियमित व्यायाम, संतुलित जीवनशैली एवं शारीरिक सक्रियता के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर हमारी प्रेरणास्रोत भुबनेश्वरी, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय, सी.आई.एस.एफ. भिलाई ने अपने संदेश में कहा कि- स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विशेष अभियान से विद्यालय के अनेक विद्यार्थी एवं अभिभावक भी जुड़े और सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार शर्मा ने दिया।


अन्य पोस्ट