दुर्ग

आईसीएआई भिलाई शाखा की लेबर कोड्स व रेरा पर कार्यशाला
08-Jun-2026 5:22 PM
आईसीएआई भिलाई शाखा की लेबर कोड्स व रेरा पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जून।
आईसीएआई भिलाई शाखा (सीआईआरसी) द्वारा कमर्शियल लॉज़ एवं इकोनॉमिक एडवाइजरी कमेटी, आईसीएआई के सहयोग से लेबर कोड्स एवं रेरा विषय पर एक पूर्ण दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन आईसीएआई भवन, न्यू सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने व्यावसायिक ज्ञान का संवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए सुखदेव राठी के स्वागत उद्बोधन एवं उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने वर्तमान व्यावसायिक परिवेश में श्रम कानूनों एवं रेरा संबंधी प्रावधानों की जानकारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में सीए रुचि गुप्ता, जयपुर, क्षेत्रीय परिषद सदस्य (सीआईआरसी) ने न्यू लेबर कोड्स विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं एवं उनके व्यावहारिक प्रभावों पर चर्चा की।

द्वितीय तकनीकी सत्र में सीए आनंद जैन, इंदौर, क्षेत्रीय परिषद सदस्य (सीआईआरसी) एवं एक्स-ऑफिशियो सदस्य, भिलाई शाखा ने रियल एस्टेट डायनेमिक्स, रेरा अनुपालन एवं स्टाम्प ड्यूटी के प्रभाव विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने रेरा के अंतर्गत विभिन्न अनुपालनों तथा रियल एस्टेट क्षेत्र में उभरते अवसरों एवं चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सीए नितिन गुप्ता, चेयरमैन, सीआईसीएएसए सीआईआरसी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं सदस्यों को सतत् अध्ययन एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए हर्ष जैन, सीए मनीष जैन, सीए राकेश धोड़ी, सीए प्रफुल कोठारी एवं सीए राजेश बाफना की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में शाखा के उपाध्यक्ष सीए दिलीप कुमार जैन, सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रभजीत सिंह जग्गी, सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए तलबिंदर सिंह सैनी एवं एक्स-ऑफिशियो सदस्य सीए आनंद जैन ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।


अन्य पोस्ट