दुर्ग

मुख्यमंत्री अजा व जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश प्रक्रिया पुन: शुरू करने की मांग
08-Jun-2026 5:21 PM
मुख्यमंत्री अजा व जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश प्रक्रिया पुन: शुरू करने की मांग

भिलाई नगर, 8 जून। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) की वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया पुन: प्रारंभ करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विधायक कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। योजना के तहत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में योजना की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित किए जाने के आदेश के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों में निराशा का माहौल है। प्रवेश प्रक्रिया रुकने से उन मेधावी छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जो इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।विधायक यादव ने मंत्री से मांग की है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया एवं प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाए तथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना को शीघ्र पुन: प्रारंभ किया जाए।
 ताकि पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।


अन्य पोस्ट