दुर्ग
दुर्ग, 7 जून। ज्ञानदीप स्कूल के सामने बघेरा में ई रिक्शा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा को पलटा दिया। इससे ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग को चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच पर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कामठी नागपुर महाराष्ट्र निवासी है और वह अपनी पत्नी केशर बाई के साथ बड़े साले के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग आया हुआ था।
इसी दौरान ज्ञानदीप स्कूल के सामने ई रिक्शा के चालक ने ई रिक्शा को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पलटा दिया। इससे प्रार्थी के होठ, पैर, हाथ एवं उनकी पत्नी के हाथ, पैर, चेहरे में चोटें आई। दुर्घटना के बाद ई रिक्शा का चालक ई रिक्शा को लेकर भाग निकला। प्रार्थी का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


