दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
06-Jun-2026 4:14 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा सेक्टर-6 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, तभी इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य सफल होगा।
कार्यक्रम में बी पद्मनाभन, रितुराज शर्मा, सुजीत सोनवानी, सीमा तिवारी, महेंद्र यादव, संजय दानी, विनोद शंकर द्विवेदी, सीमा कन्नौजे सहित भाजपा पश्चिम मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट