दुर्ग
पंडवानी गायिका तीजन बाई से साहित्यकारों ने की मुलाक़ात
03-Jun-2026 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 3 जून। अस्वस्थता की स्थिति में अपने गृह ग्राम गनियारी में पारिवारिक देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई से मुलाक़ात करने छत्तीसगढ़ी लेखक बसंत कश्यप एवं जनकवि हेमलाल साहू निर्मोही पहुंचे साथ ही बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी पहुंची थी।
लोगों से मुलाक़ात के दौरान वे भावुक हो गई थी। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रतिष्ठा दिलाई है वह अविस्मरणीय है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


