दुर्ग

बाइक चोरी
03-Jun-2026 4:27 PM
बाइक चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून।
वेल्डिंग दुकान के सामने खड़ी कर दुकान के अंदर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विनोद राउत निवासी जेवरा सिरसा रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपने नए मकान के लिए लोहे का चौखट बनाने शीतला तालाब रोड पप्पू बिल्डिंग दुकान गया हुआ था। 29 मई की सुबह 9.50 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्लस सी जी 07 एल एफ 5878 को दुकान के सामने खड़ी कर दिया था और वह दुकान के भीतर चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।


अन्य पोस्ट