दुर्ग

सुशासन तिहार : नागरिकों से अफसर-कर्मी करें अच्छा व्यवहार-ललित
03-Jun-2026 3:56 PM
सुशासन तिहार : नागरिकों से अफसर-कर्मी करें अच्छा व्यवहार-ललित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत  उतई नगर पंचायत परिसर में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री चन्द्राकर ने शिविर में लगाए गए सभी विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। साथ ही गोद भराई रस्म के तहत गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत संपन्न कराया गया। उन्होंने स्वयं माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट कर उनके स्वस्थ मातृत्व की कामना की तथा शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म पूरी की। विधायक कहा, सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार आपके द्वार आई है। हमारी सरकार का मूल मंत्र है। शासन अब दफ्तरों में नहीं, बल्कि आपके दरवाजे पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए हमने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर धरातल पर उतार रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, प्रभारी सीएमओ मनोज वर्मा, सभापति सोनू राजपूत, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन  तथा पार्षदगण सतीश चंद्राकर, विजय लक्ष्मी साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, खुबिराम साहू, संगीत रजक, अनीता गढ़े, सुनीता चंद्राकर, रमशीला नेताम, शिवठाकुर, लता सोनवानी, भीमसेन सिन्हा, रुपेश पारख, गिरीश शर्मा, ममता चंद्राकर, वैभव देवांगन एवं विभागों के प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट