दुर्ग

आधी रात भटक रही बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
31-May-2026 10:16 PM
आधी रात भटक रही बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 मई। शुक्रवार की देर रात को लावारिस हालत में भटकती अकेली मिली 12 वर्षीय बच्ची को मोहन नगर थाना की डायल 112 टीम ने उसके परिजनों के पास पहुंचाया। बच्ची के घर पहुंचने पर परिवार वालों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए टीम को धन्यवाद दिया।

जानकारी के मुताबिक डायल 112 टीम को सूचना मिली कि गया नगर तालाब के पास नीरज पब्लिक स्कूल के सामने 12 वर्षीय बच्ची अकेली भटक रही है और वह डरी सहमी इधर से उधर घूम रही है। जानकारी मिलते ही डायल 112 टीम के आरक्षक राजेश्वर साहू एवं चालक मनीष निर्मलकर तुरंत बच्ची के पास पहुंचे। प्यार से पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम मेघा साहू बताया और कहा कि उसके पिता बिलासपुर में एक कंपनी में काम करते हैं। वह अपने मामा नरेश साहू के घर ग्राम खपरी चौकी जेवरा सिरसा जाना चाहती है। इस पर डायल 112 की टीम ने उसके मामा की खोजबीन करते हुए मामा के घर पहुंच कर परिवार के सभी लोगों के सामने बच्ची को सकुशल सुपूर्द किया। बच्ची को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखें भी नम हो गई।


अन्य पोस्ट