दुर्ग

4 टीआई और 5 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले, थानों और चौकियों के प्रभारी बदले
29-May-2026 11:09 PM
4 टीआई और 5 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले, थानों और चौकियों के प्रभारी बदले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 29 मई। दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कारणों से किए गए इस फेरबदल में जिले के कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। जारी आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

​जानिए किस अधिकारी को कहाँ भेजा गया

​निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से हटाकर थाना प्रभारी अण्डा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। ​निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी उतई बनाया गया है। ​निरीक्षक वंदिता पणिणकर को पुलिस लाईन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी नियुक्त किया गया है।​ उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे को प्रभारी चौकी जेवरा सिरसा से थाना मोहन नगर ट्रांसफर किया गया है। ​उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अण्डा से थाना सुपेला भेजा गया है।

​उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से थाना उतई भेजा गया है। ​उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा स्थानांतरित किया गया है।​ उप निरीक्षक समित मिश्रा को थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा की कमान सौंपी गई है।

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत यह नियुक्तियां आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई तौर पर की गई हैं।


अन्य पोस्ट