दुर्ग

हथियार लहरा डरा रहा युवक गिरफ्तार
28-May-2026 5:33 PM
हथियार लहरा डरा रहा युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर, 28 मई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने राजीव नगर क्षेत्र में हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजनों और राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजीव नगर क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल साहू भिलाई बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट