दुर्ग

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक
27-May-2026 7:50 PM
जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक

दुर्ग, 27 मई।  राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए सभी स्तरों पर स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारी को सशक्त करने एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु जि़ला कार्यबल पर्यावरण स्वास्थ्य प्रकोष्ठ समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रीष्मकालीन मौसमी बीमारी की रोकथाम पर रायशुमारी की गई। बैठक में आई.डी.एस.पी. दुर्ग के नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे ने लू व तापघात के लक्षण और बचाव के उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पर्याप्त तरल पदार्थो को लें। अपने आप को अच्छे से ढकें। धूप में खेलने से बचे। गाड़ी लॉक ना करे जब बच्चे गाड़ी में हों। बच्चे को तुरंत अंदर या छांव में लाएं। बच्चों के कपड़ों को जहां तक हो सके ढीला कर दे। नल के पानी से पोंछा करें या छिडक़ाव करें। अगर बच्चे को उल्टियां हों, तो उसे करवट के बल लिटाएं ताकि गले में कुछ ना फंसे।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगी हो। यात्रा करते समय या जब भी बाहर जायें तो पीने का पानी साथ रखें।
 ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) का उपयोग करें, और घर के बने पेय जैसे नींबू पानी, छाछ / लस्सी का सेवन करें। अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल और सब्जियां खाएं जैसे-तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, ककड़ी, सलाद या अन्य स्थानीय रूप से उपलब्ध फल और सब्जियां। ढीले, सूती वस्त्र पहनें, कोशिश करें कि हल्के रंग के कपड़े पहनें। अपने सिर को ढकें-धूप के सीधे संपर्क में आने के दौरान छाता, टोपी, तौलिया और अन्य पारम्?परिक टोपी/गमछा का उपयोग करें।


अन्य पोस्ट