दुर्ग

बरसात पूर्व तैयारियों का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
27-May-2026 7:46 PM
बरसात पूर्व तैयारियों का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 मई।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में प्रात: भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन रिटर्निंग वॉल, सामुदायिक सुलभ शौचालय एवं नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने कहा गया।
आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 26 रामनगर मुक्तिधाम शीतला मंदिर के पास निर्माणाधीन रिटर्निंग वॉल का जायजा लिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। समीप स्थित सामुदायिक सुलभ शौचालय की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किये। आयुक्त ने शौचालय में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पानी एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर स्थित श्रीराम हाईट्स के पास चैन एक्सीवेटर के माध्यम से चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किये। उन्होंने सफाई कार्य को व्यवस्थित ढंग से करने, जलकुंभी एवं अन्य कचरों को पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी सुचारू रूप से हो, इसके लिए नालों की सफाई समय पर और प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है, जिससे जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। जवाहर नगर नाला के समीप अवैध निर्माण कार्य जारी था जिसे तत्काल रुकवाया गया है। विधिवत आवश्यक कार्यवाही हेतु जोन आयुक्त को निर्देशित किया गया हैं। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, अरविंद शर्मा, श्वेता वर्मा, शंकर सहानी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट