दुर्ग

गाड़ी हटाने की बात को लेकर मारपीट
26-May-2026 4:49 PM
गाड़ी हटाने की बात को लेकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई।
रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने बोलना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थिया से मारपीट की। इससे प्रार्थिया को चोटें आई। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया परवीन बानो वार्ड नंबर 58 मुंबई आवास उरला में रहती है और वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। 24 मई की शाम को उसके पिता मोहम्मद मुस्ताक अपनी ई रिक्शा को लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में आरोपी परशु देवार अपनी गाड़ी को खड़ी कर दिया था। इस पर मुस्ताक ने उसे गाड़ी हटाने के लिए कहा। यह सुनकर आरोपी परशु देवार एवं उसका भाई गाली गलौज करते वह जान से मारने की धमकी देने लगे। यह देखकर जब प्रार्थिया वहां पहुंची और गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का मुक्की कर मारपीट की। बीच बचाव करने आई प्रार्थिया की मां कौसर बानो के साथ भी लोगों ने मारपीट किए। इससे सभी को चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट