दुर्ग

अवैध खनिज परिवहन करते 5 हाईवा जब्त, डेढ़ लाख जुर्माना
25-May-2026 5:01 PM
अवैध खनिज परिवहन करते 5 हाईवा जब्त, डेढ़ लाख जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 मई।
खनिज महकमा की टीम ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ाए 5 हाईवा वाहन पकड़े गए पकड़े गए इन वाहनों पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना प्रस्तावित किया गया है
गौरतलब कि इन दिनों विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहे है इससे रेत गिट्टी आदि की मांग बढ़ गई वहीं कुछ लोग बारिश के पहले रेत का अवैध भंडारण के लिए अवैध रूप से परिवहन कर रहे है कलेक्टर ने अवैध खनिज  उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी के मार्ग दर्शन में सहायक खनिज अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर जांच की इस दौरान खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच करने पर 5 हाईवा में बिना रायल्टी पर्ची के अवैध खनिज परिवहन करना पाया गया

अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनों में 4 में रेत एवं एक में चूना पत्थर का परिवहन किया जा रहा था इनमें रानीतराई थाना अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 08 एएस8731, सी जी 07 सीएस 7003, सी जी 07 एएस 7694, भिलाई 3 थाना सीजी04 एम डी 7484 एवं जामुल थानाक्षेत्र में सी जी 07 सीए6560 को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना परिसर में खड़े किए गए है मामले में खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट