दुर्ग

दुर्ग जिले में कहर बरपा रहा ग्रीष्म लहर
24-May-2026 4:54 PM
दुर्ग जिले में कहर बरपा रहा ग्रीष्म लहर

लगातार बढ़ते तापमान ने बढ़ाई लोगों की चिंता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मई।
जिले में ग्रीष्म लहर, खूब कहर बरपा रहा है। आज दुर्ग में पारा  45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वहीं सुबह से चल रहे गर्म हवा की थपेड़ों के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में लगातार तापमान बढ़ रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को बढक़र 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज दुर्ग में अधिकतम तापमान बढक़र 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। आज दुर्ग का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पड़ोस के जिले राजनांदगांव में तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं दुर्ग जिले में भी आज सुबह 8 बजे के बाद से गर्म हवा चलने लगी थी जो रात तक चली। ऐसे में गर्मी से बचने लोग घर पर दुबके रहे। ज्यादातर लोग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर घर से निकले।


अन्य पोस्ट