दुर्ग

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर कार्यशाला
23-May-2026 5:27 PM
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर कार्यशाला

भिलाई नगर, 23 मई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता एवं नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा एवं भाजपा उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के उपस्थिति में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन के संबंध में  यह कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, नगरीय निकायों की जिम्मेदारी, ठोस अपशिष्ट उत्पादक के कर्तव्य, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
 

कार्यशाला में निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने शहर वासियों से स्वच्छता हेतु जनसहभागिता हेतु विशेष आग्रह किये । घरों से समय पर कचरा उठाव हेतु जीपीएस सिस्टम जल्द लागू करने की बात कही गई है । कार्यशाला में प्रमुख रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उद्वव एवं विकास का उददेश्य है। इस संबंध में पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं पीआईयू अभिनव ठोकने के द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। घरों से निकलने वाले कचरा का विधिवत निपटान एवं प्रबंधन हेतु चर्चा की गई। उद्देश्य लैंडफिल में शून्य अपशिष्ट सुनिश्चित किया जाना है ।
स्थल पर ही अपशिष्ट प्रसंस्करण, डिजिटल ट्रैकिंग तथा पेनाल्टी पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके प्रमुख प्रावधान अपशिष्ट उत्पादकों के लिए स्त्रोत पर अपशिष्ट का पृथक्करण एक वैधानिक अनिवार्यता है, जिसमें गीला, सूखा, सैनिटरी अपशिष्ट शामिल है। नियमों के अनुपालन में विफलता अब मात्र प्रशासनिक त्रुटि नहीं मानी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तीन स्तरीय प्रवर्तन व्यवस्था अनिवार्य की गई है, जिसमें तत्काल जुर्माना, आपराधिक अभियोजन तथा पर्यवेक्षण दायित्वों का निर्वहन न करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही शामिल है। प्रथम स्तर प्रारंभिक क्रियान्वयन नहीं होने पर तत्काल अर्थदण्ड, द्वितीय स्तर पर निरंतर अनुपालन नहीं करने पर पर्यावरणीय प्रतिकर एवं अभियोजन, तृतीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा पालन नहीं करने पर संबंधित पर कार्यवाही की जावेगी। बल्क वेस्ट जनरेटर जिनका प्रति दिवस 100 किलोग्राम से अधिक कचरा निकलता है वैसे एजेंसी/ मैरिज हॉल/ होटल अपने गीला कचरे का निपटान स्वयं से करेंगे ऐसी शासन की नई नीति है, इसका सूची बनाया जा रहा है ।

संग्रहण एवं पृथक्करण, पंजीकरण एवं डिजिटल अनुपालन, संस्करण अवसंरचना, प्रमाण पत्र जारी करना, लैंडफिल एवं डंपसाइट प्रबंधन, निगरानी एवं रिपोटिंग को शामिल किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंहा ने कार्यशाला के दौरान कहा कि वाहनों का वॉशिंग और सायरन बजना प्राथमिकता होना चाहिए। शहर के खुले में कचरा फेंकने वालों के लिए विशेष अभियान चलाने कहे हैं। इस संबंध में पर्यावरण विभाग के अधिकारी गजेंद्र का व्याख्यान भी हुआ। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान किये एवं पालन न करने की दिशा में कार्रवाई के संबंध में अवगत भी कराए।
इस विशेष कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ पार्षद जालंधर सिंह, स्मिता डोडके, मुकेश अग्रवाल, संजय सिंह, नोहर वर्मा, अभय सोनी, के जगदीश, मीरा बंजारे, प्रियंका साहू, गिरजा बंछोर, सहित शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक विशेष रूप से शामिल रहे । सभी सम्मानित पार्षदों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने जनहितैषी अपने बेहतर सुझाव दिए।
 


अन्य पोस्ट