दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मई। अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते तीन आरोपियों को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 नग सट्टा पट्टी, तीन मोबाइल, डॉट पेन एवं नगदी रकम 2020 रुपए जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनोरा श्मशान घाट के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों सलमान रजा निवासी रुआ बांधा आजाद चौक, असलम खान निवासी रुआ बांधा मस्जिद के पास तथा आयुष शाह निवासी रुआ बांधा, यादव चौक के पास को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया, जबकि सट्टा पट्टी लिखवाने वाले कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन, डॉट पेन, नगदी रकम जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश
किया है।


