दुर्ग
आंधी-तूफान से गिरे पेड़, निगम ने हटाया
21-May-2026 5:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाईनगर, 21 मई। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-तूफान ने शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के कई स्थानों पर बड़े और छोटे पेड़ सडक़ों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-तूफान के दूसरे दिन नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया। निगम कर्मचारियों द्वारा जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सडक़ों को साफ कर यातायात बहाल किया गया। निगम की त्वरित कार्रवाई से शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


