दुर्ग

दिन में सूरज की प्रचंड किरणों के ताप से रहे परेशान
20-May-2026 4:51 PM
दिन में सूरज की प्रचंड किरणों के ताप से रहे परेशान

शाम को हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने किया हलाकान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 मई।
दिन में सूरज की प्रचंड किरणों के ताप से लोग परेशान रहे वहीं शाम को हुई अचानक बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने हलाकान किया जिले में फिर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है
मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि लगभग सामान्य तापमान के बराबर है वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में  ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है वहीं आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि की संभावना है बुधवार को अधिकतम तापमान 43 एवं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है वहीं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी ऊपर तक फैला एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है

घंटों बिजली बंद रहने  से बढ़ी परेशानी
लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बिजली भी बंद रहीं बारिश खतम होने के घंटों बाद भी बिजली बंद रहने से गर्मी से बेहाल लोगों की परेशानी और बढ़ गई।


अन्य पोस्ट