दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 20 मई। स्थानीय धीवर समाज में सुख दुख के कार्य तथा सामाजिक बैठक हेतु भवन की मांग काफी दिनों से की जा रही थी जिसका भूमिपूजन पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर किया गया।
उन्होंने धीवर समाज को बधाई देते हुए कहा कि बहुत दिनों से धीवर समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण हेतु विचार चल रहा था जिसे स्वीकृति प्रदान कर आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया हैं जल्द ही भवन निर्माण पूर्ण होगा जिससे सामाजिक कार्य करने में समाज को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण प्रभारी डिकेश पटेल, पीआईसी सदस्य अश्वनी देशलहरे, उमाकांत साहू, वार्ड पार्षद विकास सोनकर, पार्षद ओंकार मार्कण्डेय, समाज के सियान सुखीत धीवर, शिव धीवर, कमलेश धीवर, युवा अध्यक्ष थानेश्वर धीवर (बिल्ला), राकेश धीवर सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे भवन का भूमिपूजन वार्ड क्र.05 गौरव पथ के समीप किया गया।


