दुर्ग

एग्रीगेशन ऑफ सीए फर्म पर सेमिनार
19-May-2026 5:17 PM
एग्रीगेशन ऑफ सीए फर्म पर सेमिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 मई।
आईसीएआई भिलाई शाखा (सीआईआरसी) द्वारा एग्रीगेशन ऑफ सीए फर्म्स विषय पर हाफ डे सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 सदस्यों ने सहभागिता की। सेमिनार में भिलाई शाखा के पूर्व अध्यक्षगण, वरिष्ठ सदस्य एवं प्रबंध समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईसीएआई के सीसीएम एवं एग्रीगेशन ऑफ सीए फर्म्स कमेटी के चेयरमैन सीए सतीश गुप्ता रहे। उन्होंने नेटवर्किंग इन कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर सीए फर्म्स विषय पर अपने विचार साझा करते हुए वर्तमान समय में सीए फर्म्स के विस्तार, नेटवर्किंग एवं प्रोफेशनल सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते व्यावसायिक परिवेश में एग्रीगेशन एवं सहयोगात्मक कार्य प्रणाली से सीए फर्म्स नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए सुखदेव राठी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के व्यावसायिक विकास एवं नई संभावनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। कार्यक्रम का संचालन सीए करण धोड़ी द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक रूप से किया गया। कार्यक्रम निदेशक के रूप में सीए मिनेश जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में शाखा सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट