दुर्ग

पानी-बिजली की समस्या पर कांग्रेसियों ने निगम दफ्तर घेरा
19-May-2026 4:58 PM
पानी-बिजली की समस्या पर कांग्रेसियों ने निगम दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई।
शहर में हो रहा है जल संकट व पानी, बिजली और बदतर सफाई व्यवस्था, वृद्धों, दिव्यांगों, विधवा की महीनों से लंबित पेंशन, और निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता व समस्त कांग्रेसियों के साथ मूलभूत समस्या से परेशान आम जनता ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
 

कांग्रेसियों और आम जनता नगर निगम दुर्ग की शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  पानी की मांग को लेकर खाली मटकों को निगम के सामने तोड़ा इस दौरान एक बैरिकेड को तोडक़र दूसरे बैरिकेड के पास पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस वालों के साथ भी झूमा झटका की नौबत हो गई थी। इसके पूर्व पुलिस प्रशासन में भी घेराव को रोकने के लिए दो से तीन लेयर की घेराबंदी और उनकी टीम की दीवार बना रखी थी। निगम कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने लगभग 1 घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद जिला अध्यक्ष धीरज व संजय ने ज्ञापन सौंपकर आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के जल्द ही निराकरण करने की मांग की ।

दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के पेंशनधारियों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन लगभग 6 माह हो गए हितग्राहियों को अभी तक नहीं मिला है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पेंशन शीघ्र दिया जाए। दुर्ग शहर में जल संकट व्याप्त है शहर के लगभग आधे वार्डों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है और जहां हो रही है वहां लो प्रेशर और दूषित पानी दिया जा रहा है जो कई बीमारियों को आमंत्रित करता है उसे ठीक किया जाए। शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है नालियों का नियमित सफाई नहीं हो रही है जो अनेक बीमारियों को जन्म दे रही है सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी पूरी तरह विफल आम जनता मूलभूत समस्या से परेशान है लगातार बोलने के बाद भी निगम के उदासीनता समझ से परे , विकास विकास कार्य ठप्प पड़े है , दुर्ग शहर की ऐसी भयावह स्थिति इसके पूर्व कभी नहीं रही है यह दुर्ग की जनता का दुर्भाग्य है ।

प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि कचरा प्रबंधन समय पर कचरा उठाओ नहीं हो रहा है जगह-जगह गंदगी दुर्गंध और वातावरण दूषित है विशेष का रविशंकर स्टेडियम के पास धमधा नाका ओवर ब्रिज के पास लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है उसे साफ किया जाए। शहर के वाडों में सडक़ व गलियों के खंभों में कई दिनों से लाइट बंद है निगम बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है वार्डों में अंधेरा रहता है उसमें सुधार लाया जाए।  नगर निगम दुर्ग में टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता है एसओआर रेट से अधिक टेंडर निरस्त किया जाए जिससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके, जिसका निराकरण अतिशीघ किया जाए।

 पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू  ने कहा कि पहली बार  दुर्ग शहर की जनता को पानी के लिए मूलभूत सुविधा के लिए तरसना निगम की विफल कार्यप्रणाली को दिखाता है । जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की  और भाजपा सरकार जहां नशे में व्यस्त है। वहीं दुर्ग महापौर जनता को थप्पड़ की धमकी और अधिकारियों को बंधक बनाकर स्वयं के सम्मान की अनदेखी की बात कर रही है, शहर की जनता की समस्या सेवुंका कोई सरोकार नहीं । पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी पूरी तरह विफल आम जनता मूलभूत समस्या से परेशान है लगातार बोलने के बाद भी निगम के उदासीनता समझ से परे , विकास विकास कार्य ठप्प पड़े है, दुर्ग शहर की ऐसी भयावह स्थिति इसके पूर्व कभी नहीं रही है यह दुर्ग की जनता का दुर्भाग्य है।

नगर निगम घेराव में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, जितेंद्र साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राय सिंह ढिकोला, देवेंद्र देशमुख ,पोषण साहू, प्रेमलता साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, पायल पाटिल, नीरा खिचरिया, मनीष बघेल, अश्विनी निषाद, प्रकाश जोशी, शंकर ठाकुर , गुरुदेव भाटिया, आनंद कपूर ताम्रकार, मुकेश साहू, आयुष शर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, संदीप वोरा, राजकुमार साहू, राजकुमार वर्मा, संजय बत्रा, मोहित वाल्दे, अनीस रजा, रत्ना नारमदेव, विनोद राम , विनोद सेन, संघर्ष हिवारकर, छोटू यादव , रविंद्र महाजन, अजय जैन, दीनू ठाकुर,अभिषेक जांगड़े ,सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ आम जनता भी उपस्थित रही ।


अन्य पोस्ट