दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई। बीएसपी कर्मी से 38.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी पिता-पुत्रों ने एक मुश्त रकम इनवेस्ट का झांसा देकर रकम ले ली। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420,506,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। थाना पुलिस ने बताया, सेक्टर 04 सडक़ निवासी संतोष कुमार(57 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह बीएसपी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है। उसने सिविक सेन्टर के बीमा कार्यालय में अपने नाम पर बीमा कराया था, जिसकी बीमा अवधि वर्ष 2022 में पूर्ण हो गई। उसे क्लोज कराने बीमा कार्यालय गया था, जहां मुझे फार्म भर कर जमा करने के लिए बोला गया। वह कम पढ़ा लिखा है। इस कारण फार्म भरने में परेशानी होने पर कार्यालय में एक व्यक्ति से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने अपना नाम के.देवासहायम निवासी सेक्टर 06 बताया। उसने बताया कि वह बीमा एजेंट है। परिचय होने पर मेल-मुलाकात का दौर शुरू हो गया।
इस बीच उसे बड़े रिटर्न वाली पॉलिसों के बारे में जानकारी देने लगा। 28 सितंबर 2022 को के.देवासहायम उसके बेटा के.रवि कुमार और के राजेश कुमार उसके घर आए और तीनों मिलकर पॉलिसी में एक मुश्त रकम इनवेस्ट करने अच्छे रिटर्न का प्रलोभन दिया। उनकी बातों में आकर उसने 14 लाख रुपए चेक दिया। इसके बाद उसके दोनों बेटों ने उसके परिवार अन्य सदस्यों का बीमा करने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में 17.30 लाख रुपए ले गए। इसके बाद आरोपियों ने सिविक सेंटर सुपर बजार से 7 लाख कीमत के फ्रिज,वासिंग मसीन, एसी, टीवी, फ्रिजर, मोबाइल, मैट एवं अन्य सामान यह बोलकर निकलवा लिया कि वो इन्हें मार्केट में बेचकर दे देगा। इसके बाद काफी तकादा करने के बाद उसने उसे करीब 8.06 लाख रुपए लौटाए और 59 हजार 890 रुपए की किश्त जमा करके उनके नाम की एक-एक लाख की 5 पॉलिसी, पत्नि द्रौपति बाई के नाम की एक-एक लाख की 5 पॉलिसी और बेटा सुनिल कुमार के नाम से एक-एक लाख की 10 बीमा पॉलिसी समेत कुल 20 पॉलिसी थमा दी। वह कम पढा लिखा है। इसके चलते जब उसने पॉलिसी को बच्चों को दिखाई तो पता चला कि आरोपी ने एक मुस्त रकम जाम करने की लाइफ इंश्योंरेंस पॉलिसी थमा दी हैं।


