दुर्ग

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, उतई में प्रतीकात्मक प्रदर्शन
19-May-2026 3:29 PM
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, उतई में प्रतीकात्मक प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 19 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का आयोजन किया गया। आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को उतई बाजार चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से ताली और थाली बजाकर तथा सिर पीटकर महंगाई के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी (दुर्ग ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण आम नागरिक परेशान हैं। इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ते करों के विरोध में जनता की स्थिति को रेखांकित करने का प्रयास किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि महंगाई के कारण बाजार की स्थिति प्रभावित हुई है और लोगों की क्रय शक्ति में कमी आई है। पार्टी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर उनका चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष  देवेंद्र देशमुख,  जिला महामंत्री जामवंत गजपाल, राम सूर्यवंशी, जागृति साहू, प्रहलाद वर्मा (पूर्व पार्षद), राकेश हिरवानी (जनपद उपाध्यक्ष), डिकेंद्र हिरवानी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), वीरेंद्र गोस्वामी, तोशन साहू, प्रेम नारायण साहू, राहुल वर्मा, प्रेम मिश्रा, मुकेश साहू, गजेंद्र, अरुण वर्मा, पालेश्वर ठाकुर, श्यामाचरण मनहर, योगेश जांगड़े, धनंजय नेताम, मुकेश साहू, गौरव शर्मा, गजेंद्र काकड़े, रमशिला नेताम, सरोज ठाकुर, तुलसी वर्मा, राजेश्वरी राव तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित  रहे।


अन्य पोस्ट