दुर्ग
दुर्ग, 18 मई। अगले 2 दिनों तक मेघगर्जन की गतिविधियों के साथ तेज हवा, वज्रपात एवं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है मगर आने वाले दिनो फिर पारा चढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है वहीं न्यूनतम तापमान 22.2डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम है अगले चार दिनो में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना की संभावना है दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उनसे सटे तमिलनाडू के ऊपर निम्न चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर पूर्व तमिलनाडू व आसपास क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है इसी प्रकार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना है वहीं एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ व आसपास क्षेत्रों के ऊपर स्थित चक्रवाती परि संचरण से लेकर मराठ वाड़ा आंतरिक कर्नाटक एवं तमिलनाडू होते हुए मन्नार की खाड़ी पर 0.9 किमी पर स्थित है।


