दुर्ग
विधायक के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज अंतिम संस्कार
18-May-2026 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 18 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का कल देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दिनेश सेन की अंतिम यात्रा आज 18 मई सोमवार को शाम ठीक 4 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी। इसके बाद रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


