दुर्ग

मजबूत पंचायतें ही सशक्त भारत की आधारशिला-वोरा
18-May-2026 7:59 PM
मजबूत पंचायतें ही सशक्त भारत की आधारशिला-वोरा

दुर्ग, 18 मई। प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा दुर्ग स्थित राजीव भवन में सर्वोदय संकल्प शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा सम्मिलित हुए।
अरुण वोरा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग गांवों की गलियों से होकर ही गुजरता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ग्राम स्वराज और पंचायतों के विकेंद्रीकरण की पक्षधर रही है, ताकि सत्ता की कमान सीधे जनता के हाथों में रहे।
श्री वोरा ने कहा कि पंचायतों को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाना अनिवार्य है। विशेषकर महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों की सक्रिय भागीदारी से ही यह व्यवस्था और अधिक प्रभावशाली बन सकती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ और रोजगार जैसी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सटीक क्रियान्वयन केवल मजबूत पंचायतों के माध्यम से ही संभव है।
इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट