दुर्ग
10वीं में चेतना का 92.5 फीसदी अंक
18-May-2026 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 18 मई। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, उतई की छात्रा चेतना साहू ने कक्षा दसवीं में 92.5 फीसदी अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चेतना साहू ग्राम करगाडीह की निवासी हैं। उनके पिता रामेश्वर साहू कारपेंटर हैं तथा दादा संतुराम साहू कृषक हैं।
चेतना साहू आगे जीव विज्ञान (बायोलॉजी) विषय लेकर पढ़ाई करेंगी तथा भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व सरपंच घनश्याम गजपाल ने उनके गृह निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और उपहार स्वरूप ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भेंट की। साथ ही उन्होंने चेतना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


