दुर्ग

सीबीआई ने रेलवे के दो कर्मचारी को ठगी मामले में किया गिरफ्तार
17-May-2026 10:11 PM
सीबीआई ने रेलवे के दो कर्मचारी को ठगी मामले में किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई।
नौकरी लगाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए रेलवे के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी एवं रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव तथा रेलवे कर्मी एवं वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं।

सीबीआई टीम ने दुर्ग की न्यू पुलिस लाइन स्थित निवास से बी. राजशेखर राव को हिरासत में लिया, जबकि राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक  सीबीआई के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी भी ली। तलाशी के दौरान लाखों रुपये नकद बरामद होने की जानकारी मिली है। डीआरएम कार्यालय रायपुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की विस्तृत जानकारी सीबीआई से प्राप्त होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट