दुर्ग
गांजा संग आरोपी गिरफ्तार
17-May-2026 9:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई। यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवैध गांजा की बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार कीमत के 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम द्वारा ग्राम इंदावानी चौक जीई रोड यात्रीय प्रतीक्षालय के सामने अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे प्रवीण साहू 22 साल निवासी ग्राम अंजोरा बाबाकुटी चौक अंजोरा के कब्जे से एक बैग में रखे 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 35000 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिवत एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


