दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई। निषाद समाज दुर्ग तहसील का चुनाव जिला कार्यालय फुलगांव में संपन्न हुआ। जिसमें दुर्ग तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष पद पर भीम सिंह निषाद ग्राम आलबरस निवासी को निर्विरोध निर्वाचित चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, महिला सचिव सुमन निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार निषाद, उपाध्यक्ष वरुण निषाद, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राम सुख सपे, विष्णु निषाद टोप राम निषाद, डिकेश्वरी निषाद उपस्थित रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी मल्लेश निषाद, सहायक निर्वाचन अधिकारी सियाराम निषाद ने चुनाव को विधिवत संपन्न कराया।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। तहसील निषाद समाज के सहायक पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र निषाद, चोवा राम निषाद, सचिव सगनु निषाद, कोषाध्यक्ष राम कुमार निषाद, संगठन सचिव डॉ राज कुमार निषाद, सह सचिव ओमप्रकाश निषाद, संतोष जलतारे, उप संगठन सचिव सोमनाथ निषाद, छिन्छा राम निषाद, अंकेक्षक दिनेश निषाद, प्रचार सचिव मनहरण निषाद, चुने गए।
निर्वाचित तहसील अध्यक्ष भीम सिंह निषाद सबसे सक्रिय युवा कार्यकर्ता है और काफी अनुभवी हैं। वे ग्राम आलबरस निवासी है वर्तमान में निषाद समाज के दुर्ग जिला युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं पूर्व में भरदा चांगोरी परिक्षेत्र पंचगैहा कोषाध्यक्ष के पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने सामाजिक नियमावली जन जागरूकता नशा मुक्त अभियान राजनीति भागीदारी को लेकर समाज को जागरूक करने पर विशेष योगदान रहा उनका लंबा सामाजिक अनुभव निषाद समाज को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
निर्वाचित होने के पश्चात निषाद समाज के विभिन्न पदाधिकारी ने बधाई दी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री समन्वय समिति कोमल देव निषाद, महासचिव मनोहर निषाद, उपाध्यक्ष बुधारु राम निषाद, केवल निषाद, नीलकमल निषाद, खुमान निषाद, विनोद निषाद, ओमप्रकाश निषाद, केशव निषाद, तिलक निषाद, नरोत्तम निषाद, कौशल निषाद, जेठू राम निषाद, राम रतन विनायक, रामेश्वर निषाद, युगल निषाद, जोगेंद्र निषाद, ढालेश्वर निषाद, दानेश्वर निषाद, सुदामा निषाद, अगरहिज निषाद ने बधाई दी।


