दुर्ग

कल बैंकिंग प्रताडऩा व आर्थिक अन्याय के खिलाफ जन अधिकार आंदोलन
13-May-2026 8:25 PM
कल बैंकिंग प्रताडऩा व आर्थिक अन्याय  के खिलाफ जन अधिकार आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 13 मई। देशभर में बैंकिंग व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं, कथित आर्थिक प्रताडऩा एवं आम नागरिकों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में 14 मई को दोपहर 12 बजे से दुर्ग में जन अधिकार आंदोलन आयोजित किया जाएगा। धरना स्थल से नारेबाजी एवं पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन एवं शिकायत पत्र सौंपा जाएगा।

इस आंदोलन का उद्देस्य बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

पत्रकार वार्ता में रजत सिंह का कहना है कि वर्तमान समय में अनेक नागरिक बैंकिंग प्रक्रियाओं, रिकवरी सिस्टम, मानसिक दबाव, नोटिस प्रताडऩा तथा आर्थिक उत्पीडन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे मामलों में आम नागरिकों को न्याय एवं सुनवाई के लिए प्रभावी मंच उपलव्ध नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए आंदोलन के माध्यम से उधारकर्ता आयोग के गठन की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी ताकि ऋण लेने वाले नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

कार्यक्रम में भारतीय मुद्रा प्रणाली एवं सेंन्ट्रल बैंक डिजिटल करेंसी  को लेकर भी पारदर्शिता की मांग रखी जाएगी। आंदोलनकारियों का कहना है कि जनता को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि डिजिटल मुद्रा का संचालन एवं नियंत्रण किस संस्था के माध्यम से किया जा रहा है तथा उससे संबंधित नीतियां किस प्रकार कार्य कर रही हैं।

आंदोलन के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न शिकायतों, कथित अवैध वसूली, मानसिक प्रताडऩा एवं प्रशासनिक निष्क्रियता जैसे मुद्रों पर भी आवाज उठाई जाएगी। साथ ही संबंधित मामलों में बैंक / एनबीएफसी के खिलाफ एफ.आई.आर. पंजीकृत कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग शासन एवं प्रशासन से की जाएगी।


अन्य पोस्ट