दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 मई। आईसीएआई लिाई शाखा (सीआईआरसी) द्वारा डायरेक्ट टैक्स कमेटी ऑफ आईसीएआई के सहयोग से 8 एवं 9 मई को आईसीएआई भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में दो दिवसीय डायरेक्ट टैक्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला में लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अशोक राठी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में प्रत्यक्ष कर विषय की उपयोगिता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ भिलाई शाखा के अध्यक्ष सीए सुखदेव राठी द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं प्रारंभिक संबोधन से हुआ। उन्होंने शाखा द्वारा आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों एवं सदस्यों के ज्ञानवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में सीए आशीष गोयल, इंदौर द्वारा कैपिटल गेन टैक्सेशन एवं आईएफए 2025 के अंतर्गत अनअकाउंटेड इनकम विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात सीए मिलिंद वाधवानी, इंदौर ने एनपीओ एवं अपील फाइलिंग के ड्राफ्टिंग टिप्स विषय पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। दिन के अंतिम सत्र में सीए कुशल सोनी, कोटा ने च्च्टीडीएस एवं टीसीएस तथा रीपील एवं सेविंग्स विषय पर उपयोगी जानकारी साझा की।
द्वितीय दिवस में सीए अंकित सोमानी, अजमेर ने च्च्बेसिक फ्रेमवर्क एवं हेड्स ऑफ इनकमज्ज् विषय को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। इसके पश्चात सीए पंकज शाह, इंदौर ने च्च्असेसमेंट एवं री-असेसमेंटज्ज् विषय पर अपने अनुभव साझा किए। अंतिम तकनीकी सत्र में सीए अभिषेक जैन, दिल्ली द्वारा च्च्मेंटेनेंस ऑफ बुक्स ऑफ अकाउंटज्ज्, च्च्टैक्स ऑडिटज्ज् एवं च्च्प्रिजम्प्टिव टैक्सेशनज्ज् विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ वक्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। संपूर्ण आयोजन का उद्देश्य सदस्यों को प्रत्यक्ष कर के नवीनतम प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में भिलाई शाखा के पूर्व अध्यक्षगण सीए संजीव अग्रवाल, सीए माइनेश जैन, सीए पीयूष जैन, सीए पदम बराडिय़ा, सीए अमित राय, सीए प्रदीप पाल, सीए राकेश धोड़ी, सीए एन. के. टौंक, सीए बस्ती मल सुराना, सीए पायल जैन, सीए राजेश बाफना, सीए जवेरी लाल जैन, सीए प्रफुल कोठारी एवं सीए राहुल बत्रा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष सीए दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष सीए प्रभजीत सिंह जग्गी एवं सीकासा चेयरमैन सीए तलविंदर सैनी का सक्रिय सहयोग रहा।
शाखा द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विशेष रूप से प्रोग्राम डायरेक्टर एवं सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए पंकज शाह का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन सीए पलक सिंह एवं सीए नेहा अग्रवाल द्वारा प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया।
अंत में शाखा सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


