दुर्ग

महाराणा प्रताप की जयंती पर जुटे राजपूत समाज के लोग, एकजुटता का दिया संदेश
12-May-2026 4:28 PM
महाराणा प्रताप की जयंती पर जुटे राजपूत समाज के लोग, एकजुटता का दिया संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई।
राजपूत क्षत्रिय चेतना विकास संघ द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेवाभावी कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची। समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई, जो आकर्षण का केन्द्र रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों और वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार, शिक्षा और नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजपूत समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति एवं संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। जयंती के अवसर पर दुर्ग-भिलाई से राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या मे जुटे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट