दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई। उपवन बार के बाहर खड़े प्रार्थी के साथ तीन अज्ञात आरोपियों ने उसकी गाड़ी से एक्सीडेंट होने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी डेविड तिर्की सीएएफ लाइन प्रथम वाहिनी दुर्ग में रहता है और स्वयं की गाड़ी चलाता है। 15 अप्रैल को उसकी गाड़ी से किसी का एक्सीडेंट हुआ था जिसकी रिपोर्ट गाड़ी वाले ने करवाया था। इस बात को लेकर 10 मई की रात को लगभग 12 बजे जब प्रार्थी उपवन बार के बाहर खड़ा हुआ था, उसी समय तीन अज्ञात लडक़े वहां पहुंचे और उसकी गाड़ी से हुए एक्सीडेंट की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी के मुंह, नाक, पीठ में चोटें आई। प्रार्थी उन आरोपियों का नाम नहीं जानता परंतु चेहरे से पहचानता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


