दुर्ग
दुर्ग में मिली गांधीजी की सन् 1935 की हस्तलिखित चिट्ठी
12-May-2026 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मई। दुर्ग जिले में नगर निगम वार्ड 37 के अशोक ताम्रकार के पास सन् 1935 में स्वतंत्रता सेनानी उदय प्रसाद उदय को महात्मा गांधी द्वारा हस्तलिखित चि_ी प्राप्त हुई है।
आज श्री ताम्रकार ने उक्त चि_ी कलेक्टर अभिजीत सिंह को अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि भारत सरकार के ज्ञानभरतम मिशन अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें डिजिटलाइज कर संरक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव भी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


