दुर्ग

भाजपा की बैठक में संगठनात्मक रणनीति और चुनावी अनुभवों पर चर्चा
11-May-2026 5:29 PM
भाजपा की बैठक में संगठनात्मक रणनीति और चुनावी अनुभवों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,  11 मई।
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के प्रवासी प्रभारियों की बैठक राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में अजय जम्वाल, पवन कुमार साय और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव के अनुभवों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों और चुनावी अनुभव साझा किए।
चर्चा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।


अन्य पोस्ट