दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मई। भारती विश्वविद्यालय,दुर्ग के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में भव्य जॉब फेयर एवं करियर एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें उद्योग जगत से प्रत्यक्ष रूप से जोडऩा तथा शिक्षा एवं उद्योग के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करना थाञ। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों सहित प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया।
रोजगार मेले में सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, ई-कॉमर्स, रिटेल, हेल्थकेयर, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी एवं लॉजिस्टिक्स जैसे णविविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए वर्तमान ङउद्योगों की आवश्यकताओं तथाञ रोजगार संभावनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न कंपनियो के विशेषज्ञो द्वारा चरणबद्ध लिखित परीक्षण, तकनीकी मूल्यांकन, समूह चर्चा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों की योग्यता, तकनीकी दक्षता, संप्रेषण कौशल एवं व्यक्तित्व का गहन मूल्यांकन कर कुल 270 अभ्यर्थियों का चयन किया गया
यह विश्वविद्यालय की इस वर्ष आयोजित दूसरी बड़ी कैंपस ड्राइव थी। इससे पूर्व मार्च माह में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता दी थी, जिसमें 500 से अधिक अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया था। प्लेसमेंट आयोजनों के माध्यम से भारती विश्वविद्यालय सतत प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहा है।
आयोजन का संचालन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड प्रभारी एडवोकेट श्रुति राव के नेतृत्व में आदित्य शाह, लव ताम्रकार एवं आराध्या पाठक द्वारा किया गया तथा सहायक प्राध्यापकगण डॉ. चंद्रिका अहिरवार, डॉ. प्रगति बघेल, अलिसिया, अमृथा बी. दिनेश, दीपान्विता चटर्जी, निखिल देव प्रसाद तथा आयुष शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विश्वविद्यालय के मुख्य संचालन अधिकारी प्रभजोत सिंह भुई एवं कुलसचिव डॉ. विरेंद्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रकार के रोजगारोन्मुख कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,भारती विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत एवं प्रतिबद्घ है, उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रबंधन आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से इस प्रकार के जॉब फेयर, करियर एक्सपो एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करेगा ।


