दुर्ग

चार माह में ढाई हजार वाहन चालकों पर जुर्माना
11-May-2026 4:35 PM
चार माह में ढाई हजार वाहन चालकों पर जुर्माना

दुर्ग यातायात पुलिस का अभियान जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 मई।
शहर में सुगम यातायात व्यवस्था और सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्ग यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में नो पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले कुल 2 हजार 529 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।

शनिवार को यातायात पुलिस ने सुपेला संडे मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सडक़ पर अव्यवस्थित रूप से ठेला और दुकान लगाने वाले संचालकों को हटाया। पुलिस ने सभी ठेला संचालकों को सडक़ किनारे निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो।
वहीं शुक्रवार रात इंदिरा मार्केट और सिविक सेंटर क्षेत्र में नो पार्किंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सफेद लाइन के बाहर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 58 दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सडक़ पर अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के कारण जाम एवं दुर्घटना की स्थिति बनती है। इसी को देखते हुए लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और सडक़ पर अतिक्रमण या अव्यवस्थित पार्किंग से बचें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।


अन्य पोस्ट