दुर्ग

अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
11-May-2026 4:30 PM
अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 11 मई। थाना अण्डा पुलिस ने ग्राम अछोटी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अछोटी स्थित राजा तालाब के पास एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही अण्डा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पूना राम देशमुख भाठापारा, ग्राम अछोटी थाना अण्डा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5.58 बल्क लीटर बताई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया है।


अन्य पोस्ट