दुर्ग

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शोभायात्रा, हजारों शामिल
10-May-2026 4:35 PM
महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शोभायात्रा, हजारों शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 10 मई। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा सेक्टर-7 भिलाई द्वारा शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप चौक से हुई। जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद निकली शोभायात्रा टाउनशिप के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेंट्रल एवेन्यू होकर पुन: महाराणा प्रताप भवन पहुंची। यात्रा में भिलाई-दुर्ग के क्षत्रिय समाज के साथ सर्व सनातनी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित शामिल हुए। पूरे मार्ग में जयकारों, भगवा ध्वजों और पारंपरिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विशाल शोभायात्रा के समापन के बाद समाज की ओर से स्वरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई। क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती पर भिलाई-दुर्ग के समस्त क्षत्रिय परिवारों ने बढ़-चढक़र सहभागिता निभाई, जिससे आयोजन को भव्य स्वरूप मिला।

कार्यक्रम में सभा दया सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह राठौड़, विजय सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, रामनारायण सिंह, करुणा सिंह परिहार, अनुज कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अतेंद्र सिंह और राजेश सिंह शामिल रहे।

महिला विंग की अध्यक्ष सुषमा सिंह एवं युवा विंग अध्यक्ष बबलू सिंह राजपूत की भूमिका भी सराहनीय रही। वहीं सर्व सनातनी समाज की ओर से पिंटू ओझा, दिलीप केसरवानी एवं तालपुरी निवासी संजय सिंह द्वारा सिविक सेंटर चौक पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल जल एवं कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर बद्री विशाल सिंह, सुधीर सिंह, उमेश सिंह, रामनरेश सिंह गौतम, रिजु सिंह, शशि प्रभा सिंह, अनिल सिंह, माला सिंह, ममता सिंह, कल्पना सिंह, बंटी सिंह राजपूत, संगीता सिंह, मनीष सिंह, सुषमा सिंह, माया सिंह, कंचन सिंह और मनुराधा सिंह राजपूत सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट