दुर्ग

क्रिकेट सट्टा : आरोपी गिरफ्तार
10-May-2026 4:27 PM
क्रिकेट सट्टा : आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 मई। आईपीएल क्रिकेट मैच में वाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले आरोपी को मोहननगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का आईफोन 16 प्रो मैक्स एवं 63 हजार रुपए नगद जब्त किया है।

शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति  शक्ति नगर पानी टंकी के नीचे मैदान में मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकडक़र पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकेश साहू (21 वर्ष) निवासी वार्ड 18 शक्ति नगर दुर्ग बताया। उसके  मोबाइल में वाट्सएप मैसेज के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाना स्वीकार किया।

मामले में धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को  गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट