दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 10 मई। भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा गुरुवार को प्रदेश व जि़ला के निर्देश पर आत्मनिर्भर मंडल और बूथ सशक्तिकरण के विषय में बैठक का आयोजन किया गया।
इस मंडल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसआईडीसी के चेयरमैन केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और पाटन विधानसभा के प्रभारी राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, मंडल प्रभारी व जि़ला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, जि़ला महामंत्री दिलीप साहू , जि़ला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश राजपूत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी मीना वर्मा उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा ने दिया, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक चतुर्वेदी ने किया, साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, बैठक प्रभारी गोल्डी गोस्वामी, योगेश साहू, पी एन दुबे, मनोज वर्मा, रामाधार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा मिथलेश यादव, सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, रामकुमार सोनी एवं अवधेश शुक्ला सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के वर्तमान एवं निवर्तमान पदाधिकारी, सभी वर्तमान एवं निवर्तमान पार्षद,छाया पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


