दुर्ग

आरडी कोरी एसोसिएशन के अध्यक्ष
10-May-2026 4:18 PM
आरडी कोरी एसोसिएशन के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 मई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नि:शक्त महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की पंजीकृत मान्यता प्राप्त संस्था की वार्षिक आमसभा की बैठक डॉ.आंबेडकर पार्क सेक्टर 1 भिलाई में आयोजित की गई बैठक में आर डी कोरी को पुन:अध्यक्ष पद पर पांच वर्ष के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

आर डी कोरी वर्ष 2009 से लगातार संस्था का संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष होने के नाते भिलाई इस्पात संयंत्र के हितों के साथ साथ समस्त कार्मिकों के हितों और कल्याणार्थ में संगठन एवं संस्था का काम काज को अच्छे से देख रहे है।संस्था में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो मे अध्यक्ष आर डी कोरी, उपाध्यक्ष पन्नालाल मैरिसा, सचिव सुदामा नेताम,कोषाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, संयुक्त सचिव डी.आर.सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य बी.कोरलैया, कार्यकारिणी सदस्य जोगेश्वर राव इत्यादि निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति कार्मिकों के साथ समूची भिलाई बिरादरी के बीच जबरजस्त खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। और बधाईयों का तांता लगा हुआ है।


अन्य पोस्ट