दुर्ग

औंसर में विकास कार्यों का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह
07-May-2026 4:24 PM
औंसर में विकास कार्यों का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 7 मई। ग्राम पंचायत औंसर में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के सरपंच प्रियालता महिपाल, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर सरपंच ने बताया कि जीरामजी के तहत औंसर बांध के उलट पर नाला संधारण निर्माण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन कार्यों के माध्यम से गांव के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गांव की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और बेरोजगार मजदूरों को गांव में ही काम मिलेगा। पंचायत सचिव ने जानकारी दी कि सभी कार्य पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किए जाएंगे और श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा कार्यों में भाग लेने की अपील की गई, ताकि गांव के विकास को नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के पंचगण सुरेश वर्मा,रोशनी चतुर्वेदी, श्यामा भारती, त्रिवेणी भारती, अनिता ठाकुर,रोजगार सहायक भूषण वर्मा, मेट खुबूराम भारती, लता जागे,  संजय यादव,कुंती धनकर, लीना मानिकपुरी,अंजु महिपाल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट