दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई। खाली दुकान के भीतर बैठकर गुजरात टाइटन विरुद्ध पंजाब के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच को देखते हुए लोगों से मोबाइल फोन से बात कर मैच हार जीत में पैसों का दांव लगा रहे तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 6, 7 एवं धारा 112 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हर्ष राजपूत के घर के खाली दुकान परेतीन चौक में तीन व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट 20-20 गुजरात टाइटन ग्रुप विरुद्ध पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच को देखते हुए हार जीत का दांव लगा रहे है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा।
आरोपी हर्ष राजपूत पिता सतीश राजपूत (24 साल) निवासी वार्ड नंबर 3 गया नगर, शुभम चंदेल 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 33 शिवपारा तुलसी चौक एवं मोहम्मद इरफान उर्फ राजा 38 वर्ष पिता मोहम्मद इकबाल वार्ड नंबर 8 तकिया पारा ने अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि वे लोग हार जीत में पैसों का दांव लगाकर मोबाइल फोन में जलवा 247 एप के माध्यम से ऑनलाइन लोगों से सट्टा खिला रहे थे एवं रुपये पैसों का दांव लगा रहे थे।
वे लोगों के नाम से पैसे का अंक कॉपी में लिख रहे थे। आरोपियों के पास से नौ नग विभिन्न कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत 70 हजार रुपए है एवं नकदी रकम 28,800, एक स्कूटी, कापी, कैलकुलेटर, अंक लिखी सट्टा पट्टी कुल जुमला 1,19,200 रुपए को जब्त किया गया है।


