दुर्ग

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत
06-May-2026 4:46 PM
बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत

सांसद विजय बघेल के बेमेतरा पहुंचने पर स्वागत, मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 6 मई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बेमेतरा जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, सांसद विजय बघेल ने संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लिया और जनसभाओं, बैठकों तथा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से कार्य किया। भाजपा के अनुसार, उन्होंने असम विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान डिब्रूगढ़ एवं डिगबोई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। भाजपा नेताओं का कहना है कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पार्टी प्रत्याशियों को सफलता मिली। सांसद विजय बघेल ने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे जनता के विश्वास का परिणाम बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर बेमेतरा जिले में उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई, पटाखे फोड़े गए तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, विधायक दीपेश साहू, ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट